फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jei-AES ward ac failure, patients are worried

जेई-एईएस वार्ड की एसी फेल, मरीज रहे परेशान

Tue, 04 Sep 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 04 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jei-AES ward ac failure, patients are worried
जेई-एईएस वार्ड की एसी फेल, मरीज रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला अस्पताल में बेहतर सुविधा देने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। अस्पताल में 10 बेडों पर 17 मरीज भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। तीमारदारों को संक्रमण का खतरा है। अस्पताल में अव्यवस्था की यह स्थिति है कि जेई-एईएस वार्ड का एसी फेल हो गया और उसे ठीक नहीं कराया गया। जिसके चलते मरीजों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। एईएस प्रभावित बच्चे को उसकी मां फर्श पर लिटाई हुई थीं। बाद में सीएमएस की नजर पड़ी तो उन्होंने बच्चे को वार्ड में ले जाने का सुझाव दिया।  
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में व्यवस्था बदहाल नजर आई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जेई-एईएस वार्ड की एसी खराब हो गई। हाथ वाले पंखे से तीमारदार बच्चों को हवा कर रहे थे। वार्ड में निर्धारित से ज्यादा मरीज भर्ती कर लिए गए और ऊपर से एसी भी फेल हो गई, इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। हद तो तब हो गई जब सरोजनी नगर की रहने वाली जाहिदा अपने बेटे सेराज को फर्श लिटाकर पंखा कर रही थीं। उसे वार्ड में बेड नहीं मिला। थोड़ी देर में सीएमएस डॉक्टर के साथ राउंड पर निकले तो उन्होंने बच्चे को वार्ड में बेड पर ले जाने का सुझाव दिया। एईएस से पीड़ित अमरूतियां वार्ड के कृष्णा (6), जडार गांव के नौसाद (8), होरीलापुर की खुशबू (8), जानू (5), पकड़ी नौनियां के प्रदीप (5) वार्ड में भर्ती रहे। इन सभी बच्चों के परिजन अस्पताल की व्यवस्था को कोस रहे थे। इसी वार्ड में शिवम, नीतू, सत्य, नवी, मिलन, गोलू, सजरून आदि भी भर्ती थे। वार्ड में व्यवस्था की बदहाली को लेकर तीमारदार खिन्न नजर आए। सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि एसी को जल्दी दुरूस्त करा दिया जाएगा। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। बच्चों को इलाज में कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। वार्ड में डॉक्टरों की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed