फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JCB and tractor-trolley mining in government land recovered

Maharajganj News: सरकारी भूमि में खनन कर रही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

Wed, 08 May 2024 04:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
JCB and tractor-trolley mining in government land recovered
निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के टीकर गांव स्थित सरकारी भूमि में मंगलवार को अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्व कर्मियों की टीम ने छापा मारकर बरामद कर लिया। वहीं खनन कर रहे आरोपी मौके से वाहन छोड़ भाग गए। इस मामले में टीम बरामद जेसीबी मशीन और मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राजस्व कर्मियों को सूचना मिली कि टीकर गांव स्थित ग्राम सभा की पोखरी में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। इतना ही नहीं खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से मिट्टी को मोटी रकम में बेच काली कमाई कर रहे हैं। उक्त सूचना के बाद टीम ने छापा मारा। तो खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ लोग वाहन लेकर खनन स्थल से भाग गए। जबकि मौके से खनन कर रही एक जेसीबी मशीन और मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। बरामद जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर तहसील परिसर लाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed