{"_id":"6536d9c09fcb5ad6a706dd67","slug":"jaymata-di-echoed-everywhere-devotees-flocked-to-the-temples-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8247-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चहुंओर गूंजा जयमाता दी, मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चहुंओर गूंजा जयमाता दी, मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन
नवमी पर शहर से लेकर कस्बों तक श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा अर्चना की तथा नौ दिनों का नवरात्र व्रत रहने वाले लोगों ने मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में हवन किया। नवरात्र के अंतिम दिन उम्मीद के अनुसार मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
सुबह चार बजे से ही भक्तों के जिले के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर लेहड़ा एवं महराजगंज नगर स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंचने का दौर शुरू हो गया। दिन भर पूजा अर्चना के बीच भक्त हवन आदि कार्य में लगे रहे। लेहड़ा दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर के दुर्गा मंदिर, लेहड़ा दुर्गा मंदिर, बनैलिया मंदिर, बागापार दुर्गा मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूजा के दौरान भक्त माता का जयकारा लगाते रहे। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया है। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा और मनमोहक पंडाल देखने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा।
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन अधिकांश लोगों ने कन्या पूजन कर भोजन कराया और उन्हें वस्त्र आदि दान कर आशीर्वाद लिया। अंतिम दिन देवी मंदिरों में भी पूजन अर्चन को लेकर सर्वाधिक भीड़ रही। शहर में स्थापित पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महराजगंज नगर हनुमानगढ़ी, पिपरदेउरा, मऊपाकड़, चिउरहा, सिंचाई कालोनी, चौक रोड, पड़री, चौपरिया, अमरूतिया, बांसपार रोड आदि स्थानों पर सुंदर पंडाल सजा कर देवी मां की प्रतिमा रखी गई है।
इसके अलावा सिसवा बाजार, निचलौल, फरेंदा, घुघली, नौतनवा, ठूठीबारी, सोनौली, परतावल, पनियरा, बृजमनंगज, कोल्हुई, सिंदुरिया, चौक, बागापार, धानी, रानीपुर, अड्डा बाजार, बरगदवा आदि कस्बों में भी मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाएं रखी गई हैं। यहां दो दिन से पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रात में सर्वाधिक भीड़ हो रही है। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस दिन रात की हुई है।
पंडित दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि नौ दिन का व्रत रखने वाले लोगों ने घरों में लोग हवन करने के बाद कन्या पूजा कर भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं नवरात्र अंतिम दिन होने के कारण शहर के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा कर नारियल व चुनरी चढ़ाई और आशीर्वाद लिया।
-- -- -- -- -- -- --