फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jankalyankari Plans prasar necassary

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील

Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jankalyankari Plans prasar necassary
‘सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं’
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत के पानमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए जाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। देश में बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। शौचालय आवास सहित सभी मूलभूत जरूरतों को सरकार ने लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पोलियो की वैक्सीन चालीस वर्षों में बनाया था लेकिन वर्तमान सरकार ने कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने के लिए मात्र नौ महीने में ही वैक्सीन तैयार की और सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने का कार्य किया।
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में केवल पनियरा विधान सभा में 140 सड़कों का निर्माण कराया है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत बनाने के लिए घर घर शौचालय बनवाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज हर घर में गैस सिलिंडर पहुंचाने का कार्य किया है। परतावल ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो ऐतिहासिक विकास कार्य मात्र साढ़े चार वर्षों में किया है। कार्यक्रम को राधेश्याम सिंह, पनियरा प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, ओमप्रकाश जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान निर्भय सिंह, नंदू दूबे, कौशल, उमेश गुप्ता, जयहिन्द, मनोहर, राजन मद्धेशिया, इन्द्रजीत तिवारी, लालजी चौधरी, सुधाकर कन्नौजिया, बलवंत, भीम, राजकुमार सिंह, राम नगीना शर्मा, अर्जुन सिंह, साबिर अली, बीरेन्द्र चौधरी, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed