फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jalshakti minister hold meeting for flood conditio

बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों में उपलब्ध कराएं तीन प्रकार की राहत सामग्री

Thu, 02 Sep 2021 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jalshakti minister hold meeting  for flood conditio
जलशक्ति विभाग मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को तीन प्रकार की राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। मुख्य राहत पैकेट में रेडी फूड पैकेट व सूखे भोजन को शामिल किया जाए। बोतलबंद पानी व पानी का जार भी उपलब्ध कराया जाए। वस्त्रों का भी वितरण प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
यह बात प्रदेश के जलशक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक मेें निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जरूरी दवाओं व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई जाए। ब्लीचिंग का छिड़काव तथा फॉगिंग कराने पर भी जोर दिया जाए। जनप्रतिनिधि भी बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर हरसंभव सहयोग प्रदान करें। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया आदि ने भी अपने विचार रखे। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बाढ़ से बचाव को लेकर किए गए तैयारियों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार 838.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। रोहिन नदी अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 43 गांव जलमग्न हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विभागीय जिम्मेदार करेंगे संवेदनशील तटबंधों की निगरानी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा संवेदनशील तटबंधों की निगरानी की जाए। इसके लिए वे वहां नियमित रूप से कैंप करना सुनिश्चित करें। पीआरडी व होमगार्ड के जवानों से भी तटबंधों की निगरानी कराई जाए। ग्राम सचिवों को नोडल अधिकारी के रुप में नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। इस दिशा में सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed