{"_id":"62c338c33c08fc0cae05e60c","slug":"italian-civilian-arrested-maharajganj-news-gkp4426257116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में प्रवेश करते इटालियन नागरिक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में प्रवेश करते इटालियन नागरिक पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सीमा में प्रवेश करते इटालियन नागरिक पकड़ा गया
नौतनवां ( महराजगंज)। सशस्त्र सीमा बल की हरदी डाली बीओपी के जवानों ने सोमवार को एक विदेशी नागरिक का पीछा कर उसे नौतनवां कस्बे से पकड़ लिया और पूछताछ के लिए दोमुहान घाट स्थित एसएसबी मुख्यालय पर ले गए। जहां एसएसबी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हुए हैं। पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास से बरामद पासपोर्ट के आधार पर उसका नाम नेगरी फेडेरिको निवासी इटली बताया जा रहा है।
बताया गया कि उक्त विदेशी नागरिक डंडा हेड के रास्ते अवैध रूप से नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। हालांकि एसएसबी जवानों ने समय रहते उसे नौतनवां कस्बे के पास से ही दबोच लिया है। सशस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट तरनीस कुमार हंस का कहना है कि इटली के एक नागरिक को भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करते गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद पासपोर्ट आदि दस्तावेज सही हैं या नहीं, इसकी जांच के साथ ही उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद सत्यता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
संजय