{"_id":"6a6122fbcd56dbb52b070706","slug":"itahiya-and-the-guru-gorakhnath-temple-will-undergo-beautification-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181829-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईटहिया और गुरु गोरखनाथ मंदिर का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईटहिया और गुरु गोरखनाथ मंदिर का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
ईटहिया मंदिर पर सात और गुरु गोरखनाथ पर खर्च होंगे नौ करोड़ रुपये
महराजगंज। निचलौल तहसील में स्थित प्रसिद्ध श्री पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया (मिनी बाबा धाम) का सुंदरीकरण और कायाकल्प किया जाएगा। मंदिर को पर्यटन और आध्यात्मिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां पर लाइटिंग व्यवस्था समेत कुछ दुकानों का भी निर्माण कराया जाएगा।
निचलौल तहसील में स्थित प्रसिद्ध श्री पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मंदिर का इतिहास लगभग 200 वर्ष पुराना माना जाता है। मान्यता है कि यहां भूमि खोदाई के दौरान एक अलौकिक पंचमुखी शिवलिंग प्रकट हुआ था। देवघर के बाबा धाम की तर्ज पर यहां हर साल लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। यह मंदिर मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर करीब सात करोड़ रुपये से मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां पर दुकानें, लाइटिंग और गेट के सुंदरीकरण समेत अन्य काम होंगे। इससे मंदिर की भव्यता और बढ़ जाएगी।
नौ करोड़ से गुरु गोरखनाथ मंदिर का होगा सुंदरीकरण
चौक बाजार में स्थित ऐतिहासिक गुरु गोरखनाथ मंदिर का भी कायाकल्प किया जाएगा। इस पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां पर दुकानें, लाइटिंग के साथ दुकानदारों के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नाथ संप्रदाय की आस्था के इस प्रमुख केंद्र का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवेद्यनाथ ने करवाया था। इस विकास योजना के तहत मंदिर परिसर और चौक बाजार क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सड़कों का चौड़ीकरण, भव्य प्रवेश द्वार, उन्नत रोशनी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर का सुंदरीकरण होने से लोगों के आय के साधन बढ़ेंगे। मंदिर भी आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
वर्जन
दोनों मंदिरों का सुंदरीकरण होने से इनकी भव्यता और बढ़ जाएगी। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी काफी राहत मिलेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
-गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी