{"_id":"68ab698a339731cc110cc4eb","slug":"it-was-costly-to-ask-people-to-move-out-of-the-way-the-bullies-beat-them-up-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157873-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रास्ते से हटने के लिए बोलना पड़ा महंगा, दबंगों ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रास्ते से हटने के लिए बोलना पड़ा महंगा, दबंगों ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। रास्ते से हटने के लिए कहने पर दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक ने केवल इतना कहा था कि रास्ता जाम न करें, इसी बात पर दबंग भड़क गए और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बुद्धिराम पुर निवासी ओंकार यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम मैं महादेवा चौराहे पर सामान लेने जा रहा था।
जैसे ही तरकुलहा भटगावां गांव के पास पहुंचा कि वहां कुछ लोग रास्ते में खड़े थे। मैंने उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गए और गाली-गलौज देते हुए मारने-पीटने लगे। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए मेरी जेब में रखे 51 सौ रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तरकुलहा भटगावां निवासी आरोपी रणवीर पासवान, अभय शर्मा और उनके साथियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।