फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It rained in the evening, the humidity increased

Maharajganj News: शाम को हुई रिमझिम बारिश, बढ़ी उमस

Sun, 30 Jul 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
It rained in the evening, the humidity increased
मोहर्रम की वजह से दिन में रुक-रुक कर हुई बिजली कटौती, गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शनिवार को मोहर्रम के अवसर पर दिन में रुक-रुक कर हुई बिजली कटौती ने लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। शाम के वक्त हुई हल्की बारिश के बाद उमस और बढ़ गई और लोग बेचैन भी दिखे।
शुक्रवार की रात से आसपास के जिलों में हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं जिले में इंद्रदेव मेहरबान नहीं दिखे। शनिवार को सुबह से ही आसमान मेंं बादल छाए रहे। दिन में धूप भले ही हल्की दिखी, मगर गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मोहर्रम में निकलने वाले ताजिए को देखते हुए दिन में रुक-रुक कर बिजली की कटौती की गई, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। शाम को लगभग पांच बजे नगर में रिमझिम बारिश हुई तो लोगों को राहत की उम्मीद जगी, मगर थोड़ी देर बाद उसके बंद होने से उमस बढ़ गई। उमस की वजह से भी लोग परेशान देखे गए। शिवनगर में रहने वाले धनंजय ने कहा कि बारिश के न होने से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सिविल लाइंस के रामचंद्र ने कहा कि बारिश के न होने से फसल के खराब होने का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं हुई तो कहीं नहीं हुई बारिश
ग्रामीण क्षेत्र में कहीं बारिश हुई तो कहीं एक बूंद भी नहीं गिरी। पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज व धानी में जहां बारिश नहीं हुई, वहीं परतावल, घुघली, सिसवा, ठूठीबारी, नौतनवां आदि जगहों पर दोपहर से लेकर शाम के समय तक हल्की बारिश की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed