फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It rained heavily in the morning...the heat tormented us after noon.

Maharajganj News: सुबह हुई झमाझम बारिश...दोपहर बाद गर्मी ने सताया

Wed, 10 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily in the morning...the heat tormented us after noon.
40 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। दोपहर बाद गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 12 जून तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हो गए हैं। इसके चलते लोग तेजी से बीमार भी हो रहे हैं। सुबह आसमान साफ था। इसके बाद बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश होने लगी। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 12 बजे के बाद सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। इससे लोग पसीना से तरबतर हो गए। तेज धूप के कारण लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उमस से लोग बेहाल दिखे। आलम यह था कि गर्मी के कारण घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। पंखे और कूलर के नीचे भी लोग पसीना से भीग गए। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून तक बारिश और वज्रपात की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed