फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is mandatory to display toll free number in the school premises.

Maharajganj News: स्कूल परिसर में टोल फ्री नंबर लिखवाना अनिवार्य

Mon, 20 Oct 2025 07:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to display toll free number in the school premises.
महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने सभी परिषदीय स्कूलों में टोल फ्री नंबर लिखवाकर इसका प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करने के लिए निर्देश दिए हैं। कहा कि टोल फ्री नंबर विभाग की तरफ से सत्र प्रारंभ होने के समय ही जारी कर दिया गया, लेकिन अधिकतर स्कूलों में इसे सूचना पट्ट या चाहरदिवारी पर नहीं पेंट कराया गया है जिसके कारण अभिभावक इस टोल फ्री नंबर की सुविधा नहीं उपयोग कर पा रहे। खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में उन्होंने कहा है कि अभिभावकों की ओर से अक्सर समय से शिक्षकों के न पहुंचने, देर से विद्यालय खुलने सहित अन्य शिकायतें मिलती हैं। इसपर नियंत्रण के लिए शासन ने टाेल फ्री नंबर 18008893277 काफी पहले जारी किया, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने इसे अबतक न तो स्कूल के सूचना पट्ट पर लिखवाया और न ही दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम लिखाए गये। खंड शिक्षा अधिकारी नवंबर के पहले सप्ताह में रिपोर्ट देकर बताएंगे कि कितने स्कूलों में अनुपालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed