फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irrigation Department strict on illegally building food plaza on its land

Maharajganj News: अपनी जमीन पर अवैध तरीके से फूड प्लाजा बनाने पर सिंचाई विभाग सख्त

Sat, 23 Aug 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department strict on illegally building food plaza on its land
नौतनवा में गांधी चौक पर स्थापित फूड प्लाजा। 
नौतनवा। नगरपालिका की ओर से गांधी चौक पर निर्मित फूड प्लाजा को लेकर सिंचाई विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए उसे हटाने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में डंडा नहर के पुल पर अतिक्रमण करके निर्मित इस फूड प्लाजा को अवैधानिक करार देते हुए कहा है कि यदि समय रहते इसे हटाया नहीं गया तो विभाग अभियान चलाकर खुद उसे हटाएगा और उस पर आने वाले खर्च की वसूली नगर पालिका से ही की जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया है कि यह फूड प्लाजा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। वहीं सिंचाई विभाग के पत्र से नगरपालिका में खलबली मच गई है। सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता की ओर से अधिशासी अधिकारी को दिए गए पत्र में लिखा गया है कि डांडा नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर डंडा नहर का पुल और उसकी जमीन सिंचाई विभाग की है, जिसपर नगर पालिका ने अतिक्रमण करके अवैध रूप से फूड प्लाजा का निर्माण कराकर उसे किराए पर दे दिया है। इस वजह से आए दिन वहां जाम लगने और दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता बृजेश सोनी ने बताया कि मामले में अधिशासी अधिकारी नौतनवा को पत्र जारी कर सिंचाई विभाग की भूमि पर बने अवैध फूड प्लाजा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र इस पर अमल नहीं किए जाने की स्थिति में विभाग अभियान चलाकर उक्त स्थान को कब्जा मुक्त कराएगा। अभियान में जो खर्च आएगा, उसकी वसूली भी नगर पालिका से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed