{"_id":"67c0b9e5fc1755527d05c474","slug":"irregularities-in-mdm-two-head-teachers-suspended-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143619-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एमडीएम में गड़बड़ी, दो प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एमडीएम में गड़बड़ी, दो प्रधानाध्यापक निलंबित
Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल विकास खंड के बभनौली बुजुर्ग ग्राम पंचायत के परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी के मामले में दो प्रधानाध्यापक निलंबित हुए हैं। वहीं ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र जारी किया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2024 को खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बभनौली बुजुर्ग कंपोजिट स्कूल की जांच रिपोर्ट भेजी। बताया गया कि ग्राम पंचायत में एमडीएम व्यवस्था में अनियमितता है। उक्त तिथि को जांच में एमडीएम रजिस्टर में 74 विद्यार्थियों को एमडीएम देने का रिकार्ड दर्ज मिला, लेकिन मौके पर सिर्फ 55 बच्चे ही उपस्थित मिले थे।
बच्चों ने यह भी बताया कि नियमित एमडीएम नहीं बनता है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह को निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक परसौना से अटैच कर दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार 24 फरवरी 2025 की जांच रिपोर्ट भेजकर बीईओ ने बताया कि इसी ग्राम पंचायत के प्रावि डाॅक्टर टोला कि जांच में 39 को एमडीएम देने का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज मिला और मौके पर सिर्फ 32 ही मिले थे।
यह भी बच्चों ने बताया कि 20 व 22 फरवरी को भी एमडीएम नहीं बना। इस पर प्रधानाध्यापक ने प्रधान पर खाद्यान्न न देने का दोषी बताया। ग्राम पंचायत के अन्य स्कूलों में भी खाद्यान्न न मिलने से एमडीएम के प्रभावित होने की पुष्टि की गई।
इस पर प्रभारी बीएसए ने डाॅक्टर टोला के प्राथमिक स्कूल प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव को निलंबित कर प्राथमिक स्कूल श्यामदेउरवा से अटैच कर दिया गया। प्रभारी बीएसए प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में डीपीआरओ को पत्र जारी कर प्रधान पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।