फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irregularities in grants: CVO returns report to inquiry team.

अनुदान में खेल : सीवीओ ने जांच टीम को वापस की रिपोर्ट

Thu, 30 Jul 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in grants: CVO returns report to inquiry team.
महराजगंज। बकरी अनुदान मामले में तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट अधूरी बताकर सीवीओ (मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी) डॉ. एजाज अहमद ने मंगलवार लौटा दिया। उन्होंने रिपोर्ट में बिंदुवार जानकारी और प्रामाणिक फोटो नहीं होने पर दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग की मिलीभगत से वित्तीय सत्र 2025-26 में निराश्रितों के आय सृजन के लिए राज्य बकरी पालन योजना के तहत आवंटित धनराशि में खेल हुआ। आरोप है कि धानी ब्लॉक में पात्रों से मिलकर विभाग ने बिना बकरी पालन यूनिट स्थापित कराए ही योजना से मिली राशि का बंदरबांट कर लिया। यहां तक कि बकरियों की इयर टैगिंग लाभार्थियों के घर के आसपास वाले मवेशियों को लगा दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लगातार इस गड़बडझाले को प्रमुखता से उठाया। मामले को लेकर बेलसड़ बी पैक्स सभापति प्रदीप कुमार ने डीएम से शिकायत की। पांच जुलाई को सीवीओ डॉ. एजाज ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। इस टीम में नौतनवां, फरेंदा व बृजमनगंज के पशु चिकित्सक शामिल थे। जांच टीम ने अपने विभाग को बचाने के लिए जांच में लेटलतीफी की और बिना शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाए ही लाभार्थियों का बयान दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आखिर दिन टीम ने शिकायतकर्ता को बुलाकर बयान लिया। हालांकि शिकायतकर्ता ने भी जांच टीम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए असंतुष्टि पत्र सौंपा था। जांच टीम ने सोमवार मामले की रिपोर्ट सीवीओ को सौंपी थी।
रिपोर्ट को देखने के बाद मंगलवार सीवीओ ने इसे वापस जांच टीम को लौटा दिया।
साथ ही दोबारा जांच के निर्देश देते हुए बिंदुवार जांच रिपोर्ट और लाभार्थियों के यूनिट की प्रमाणिक तस्वीरें उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed