{"_id":"67f179b08b137a213204b7c7","slug":"investment-is-increasing-in-up-security-and-respect-of-all-is-guaranteed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146284-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूपी में बढ़ा रहा निवेश, सबकी सुरक्षा और सम्मान की गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूपी में बढ़ा रहा निवेश, सबकी सुरक्षा और सम्मान की गारंटी
Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी में निवेश बढ़ रहा है। सबके सुरक्षा, सम्मान की गारंटी है। सड़कों का जाल बिछ गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश, प्रदेश में विकास को गति मिल रही है। बाहर से कारोबारी यूपी में निवेश कर रहे हैं। पहले की सरकारों में कारोबारियों के सुरक्षा की गारंटी नहीं होती थी। आज कानून व्यवस्था सख्त हुई तो सबको सुरक्षा की गारंटी मिली है।
ये बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रतनपुर में रोहिन बैराज के लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज जिले में हाईवे का जाल बिछ गया है। आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय रेलवे से जुड़ जाएगा। केंद्रीय विद्यालय भी इस सत्र से शुरू होगा। अब यूपी में भ्रष्टाचार नहीं, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट चलेगा।
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रोहिन बैराज संचालित होने से सिंचाई की समस्या दूर जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की चार महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी हुई है। जिले में बाढ़ से बचाव पर बेहतर काम हुआ है। छोटी-छोटी बातों को लेकर थाने न पहुंचे। स्वयं आपसी समझ दिखाकर सुलझाने की कोशिश करें। बच्चों को पढ़ाएं। गाय पालन करें, दूध का सेवन करें। स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि अब नौतनवा की पहचान बदल चुकी है। महाव नाले से अब तबाही नहीं मचेगी। सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम से मिला तो उनकी ओर से सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। जनपद प्रभारी मंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महाकुंभ व बैराज पर लघु फिल्म दिखाई गई
रतनपुर में रोहिन बैराज के पास कार्यक्रम स्थल पर लघु फिल्म दिखाई गई। मंच पर लगे एलईडी स्क्रीन पर सबसे पहले महाकुंभ की लघु फिल्म को दिखाया गया। इसके बाद रोहिन बैराज पर बनी लघु फिल्म दिखाई गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार्यक्रम स्थल से 200 मीटर के दायरे में रही कड़ी सुरक्षा
कार्यक्रम स्थल से 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित कर दिया गया था। वहीं पार्किंग भी अलग-अलग बनाई गई थी। सुरक्षाकर्मी जांच के बाद अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे रहे थे। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसी को मिला ऋण का चेक तो कोई नियुक्ति पत्र पाकर निहाल
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को एक एक कर मंच पर बुलाया गया। सीएम ने सबसे पहले योगिता का पांच लाख का प्रतीकात्मक चेक दिया। वहीं, शिवम जायसवाल को भी पांच लाख का चेक मिला। गूंजा देवी व पवन को पोषण की पोटली दी गई। डॉ. दिव्या द्विवेदी और डॉ. सुधीर पांडेय को नियुक्ति पत्र दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रिया सिंह को भी नियुक्ति पत्र दिया गया। उप निरीक्षक प्रियंका मौर्य और आद्या राय को टैब और शिवपूजन, सुशीला देवी को आयुष्मान कार्ड दिया गया। नव युवक मंगल दल के शिवमंगल, गोविंद, ममता को किट दिया गया। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण व बच्चे को अन्न प्राशन कराया गया।