{"_id":"5ee3b3fc8ebc3e42c204937d","slug":"investigation-in-village-list-maharajganj-news-gkp354482312","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की सूची निकालकर जांच कराएगा गन्ना विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की सूची निकालकर जांच कराएगा गन्ना विभाग
विज्ञापन

महराजगंज। कुछ किसानों द्वारा अपने कृषि योग्य भूमि से अधिक क्षेत्रफल का सर्वे कराने का मामला सामने आने के बाद गन्ना विभाग ने ग्रामवार सूची निकाल कर किसानों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। 38 टीमों के माध्यम से सत्यापन का कार्य कराया जाएगा। सत्यापन के दौरान किसानों को स्वयं मौजूद रहकर अपनी खतौनी की छायाप्रति व घोषणापत्र को भरकर देना होगा।
जिले में कुल 19000 हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है तथा खेती करने वाले कुल 69000 किसान चिन्हित हैं। गन्ने की खेती की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कराए जा रहे सर्वे में यह सामने आया कि कुछ किसानों द्वारा जितनी भूमि बताई गई है, वह मौके पर नहीं है। विभाग ने भविष्य में उत्पन्न होने वाली समस्या को दूर करने तथा किसानों के कृषि योग्य वास्तविक भूमि का पता लगाने के लिए सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत सर्वे में लगी सभी 38 टीमों को ग्रामवार किसानों की सूची निकालकर दी जाएगी। सूची के मुताबिक कर्मी गांव में पहुंचकर किसानों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे तथा उन्हें मौके पर बुलाते हुए उनके कृषि योग्य भूमि का सर्वे कराएंगे। सर्वे के दौरान किसानों से खतौनी की छायाप्रति व घोषणापत्र भी लिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि गन्ना विभाग ने ग्रामवार सूची निकाल कर किसानों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। सर्वे में लगे कर्मियों के माध्यम से सत्यापन का कार्य कराया जाएगा।