{"_id":"6a6d09dbf59aa3d2e20d175a","slug":"investigation-completed-in-sampatiha-investigations-ongoing-at-two-other-locations-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182421-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संपतिहा में जांच पूरी दो अन्य जगह जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संपतिहा में जांच पूरी दो अन्य जगह जांच जारी
Sat, 01 Aug 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। आयकर विभाग की टीम संपतिहा स्थित राइस मिल पर छापा मारकर तीसरे दिन शुक्रवार की शाम चार बजे चली गई। अधिकारियों की टीम के जाते ही मिल के कर्मचारी और मालिक भी तत्काल मिल से घर चले गए। बुधवार से लेकर शुक्रवार तक तीन दिन अधिकारियों की टीम सघन जांच पड़ताल में जुटी रही।
बताया गया आयकर की टीम मिल में दाखिल होते ही बाहरी गेट बंद करा दिया। और मिल से बाहर या भीतर किसी को भी आने जाने पर रोक लगा दिया । भीतर मौजूद कर्मचारी, मिल मालिक मिल से बाहर नहीं निकल सके। मिल के एक कर्मचारी ने बताया कि आयकर टीम के अधिकारी और पुलिस कर्मी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी बदलते रहे।