फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigating officers should complete the investigation in a transparent manner.

Maharajganj News: पारदर्शी ढंग से विवेचना पूर्ण करें जांच अधिकारी

Thu, 20 Nov 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Investigating officers should complete the investigation in a transparent manner.
महराजगंज। पुलिस कार्यालय में थाना सिंदुरिया, भिटौली, पनियरा थानों के आयोजित अर्दली रूम कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने छह माह से लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचना की प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति, वांछित/वारंटियों की धरपकड़ व मामलों के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की और ठोस निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी जांच अधिकारी समयबद्ध, पारदर्शी ढंग से विवेचना पूर्ण करें। विशेष रूप से महिला संबंधी एवं संवेदनशील मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को कानून-व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा के लिए निरंतर सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed