फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intermittent rain throughout the day disrupts daily life.

Maharajganj News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश, जनजीवन प्रभावित

Sat, 31 Oct 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain throughout the day disrupts daily life.
महराजगंज। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जिले में शुक्रवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। वहीं, धान की फसल तैयार होने के समय मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। इससे किसानों को पैदावार प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

खनुआ संवाद के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में भी चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से हो रही हल्की बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई। हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा, बरगदवा उर्फ गनवरिया और सुकरौली उर्फ अरघा गांवों में बारिश का असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

हरदीडाली गांव के किसान रविंद्र की करीब 10 डिसमिल धान की फसल गिर गई है। वहीं, किसान सुनील, हिमांशु, हरिकेश, जयराम और हरिदर्शन यादव ने बताया कि खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। बारिश और तेज हवा से फसल गिरने का डर बना हुआ है। यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसामलिक संवाद के अनुसार, नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय धान की फसल पककर तैयार है और कई किसानों के खेतों में कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में लगातार बारिश होने से कटाई प्रभावित होने के साथ ही फसल खराब होने की आशंका है।
किसान जयकिशुन यादव, विजय कुमार चौरसिया, राजेश मद्धेशिया, जगरनाथ भारती, गोविंद, अकबर अली, महबूब अली, गतिराम साहनी, रामबचन यादव, रामबेलास यादव और जयप्रकाश सिंह ने बताया कि धान की कटाई का काम चल रहा था। इसी बीच बारिश शुरू होने से परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो तैयार फसल को समेटना मुश्किल हो जाएगा।

फसल की पैदावार प्रभावित होने के चिंता
विकासखंड सिसवा की ग्राम सभाओं बेलभरिया, बगही और करमही में बारिश और तेज हवा के कारण तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल गिरने से किसानों को पैदावार प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
प्रभावित किसानों प्रवीण पांडेय, अवनीश, दीनदयाल पांडेय, विजय मिश्रा, इलियास, अल्ताफ हुसैन और अशफाक हुसैन ने बताया कि धान की फसल तैयार होने के बाद अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। बाजार में फसल बेचकर खेती की लागत निकालने की योजना थी, लेकिन मौसम की मार से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।

किसानों के मुताबिक, बीज, खाद, सिंचाई, रोपाई और निराई-गुड़ाई समेत खेती के सभी कार्यों पर लगातार लागत बढ़ रही है। ऐसे में फसल तैयार होने के समय प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। इसका असर अगली फसल की तैयारी पर भी पड़ेगा। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से खेतों का स्थलीय निरीक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed