फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inter girl student's body found hanging from the ceiling

Maharajganj News: छत में कुंडे से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव, मचा हड़कंप

Wed, 01 Mar 2023 02:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 Mar 2023 02:11 PM IST
सार

ग्राम सभा जंगल गुलरिया टोला तुलसीपुर निवासी योगेंद्र यादव की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू सोमवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह उसे परिजन जगाने गए तो कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो खुशबू दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटक रही थी। कमरा अंदर से बंद था।
 

विज्ञापन
Inter girl student's body found hanging from the ceiling

विस्तार

महराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल गुलरिया टोला तुलसीपुर की रहने वाली 18 वर्षीय इंटर की छात्रा ने छत के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा जंगल गुलरिया टोला तुलसीपुर निवासी योगेंद्र यादव की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू सोमवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह उसे परिजन जगाने गए तो कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो खुशबू दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटक रही थी। कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि खुशबू स्थानीय एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों के अनुसार वह पेट दर्द से परेशान रहती थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed