फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Intensive TB search campaign will start in the district from today

Maharajganj News: जिले में आज से चलेगा सघन टीबी खोज अभियान

Thu, 23 Nov 2023 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Intensive TB search campaign will start in the district from today
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 240 टीमों का गठन किया गया, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 23 नवंबर 2023 से पांच दिसंबर सघन टीबी खोज अभियान चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की जानकारी लेंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या ने बताया कि अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 240 टीमों का गठन किया गया है। टीम में शामिल सदस्य टीबी के मरीजों को चिन्हित करेंगे। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल किए गए है। टीबी के मरीजों के समुचित इलाज के प्रति शासन-प्रशासन गंभीर है। जनपद के समस्त अधीक्षक एवं एमओटीसी प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ प्रयोगशाला सहायक एवं एनटीईपी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर प्रत्येक पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर तथा ब्लाॅक के एमओटीसी को ब्लाॅक स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पंफलेट, हाउस स्टीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पोषण के लिए सरकार के द्वारा सभी क्षय रोगियों सरकारी अस्पताल या निजी अस्पताल द्वारा उपचारित को 500 रुपये प्रतिमाह इलाज के दौरान दिया जाएगा। क्षय रोगियों को अपना खाता नंबर एवं आधार कार्ड की छाया प्रति नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed