फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Integrated check post costing Rs 89 crore will be ready in 2025

Maharajganj News: 2025 में बनकर तैयार होगा 89 करोड़ की लागत का इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट

Sat, 04 Nov 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Integrated check post costing Rs 89 crore will be ready in 2025
- सभी सुविधाओं से लैस इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट पर यात्रियों व मालवाहक चालकों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के राजस्व गांव केवटलिया सिवान में 134 एकड़ में इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट बन रहा है। यह फरवरी 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने के बाद विदेशी व अन्य यात्रियों को रहने समेत अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कुछ जमीन के दाखिल खारिज न होने से निर्माण की रफ्तार सुस्त है।
जानकारी के अनुसार, इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट 89 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसके तहत पैसेंजर फाइनल बिल्डिंग, कार्वो बिल्डिंग, वेयर हाउस बिल्डिंग, एसटीपी, वाटर पंप हाउस, बिजली घर आदि बनने हैं। विदेशी व अन्य यात्रियों को रहने, शौचालय आदि की सुविधा मिलेगी। मालवाहक गाड़ियों को एक ही छत के नीचे मिलेगी अनेक सुविधाएं मिलने लगेंगी। तस्करी व अपराध पर भी अंकुश लगेगा। वन विभाग, औषधि व खाद्य विभाग, कस्टम विभाग, जीएसटी, इमिग्रेशन विभाग आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वर्ष 2020 -21 में जमीन अधिग्रहित कर लिया गया है। जीएस एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड को कार्य कराने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

इसके लिए जमीन का तो अधिग्रहण कर लिया गया है, लेकिन अभी जमीन की दाखिल खारिज नहीं हो सकी है। अभी भी जमीन किसानों के नाम से ही दर्ज है। बाइस माह में बनना है जो फरवरी 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में परिसर में अभी मिट्टी गिराई जा रही है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यहां अभी भी दो तरह की समस्याएं हैं। पहली समस्या नदी कटान से सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं और दूसरी अधिग्रहित की जमीन अभी भी किसानों के नाम से दर्ज है। अभी भी जमीन की दाखिल खारिज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट तय समय पर बनकर तैयार हो जाएगा। जिम्मेदारों को समयावधि के अंदर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बनने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed