फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructor dies of gunshot wound under suspicious circumstances at college; murder suspected.

Maharajganj News: महाविद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से प्रशिक्षक की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 04 Jul 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Instructor dies of gunshot wound under suspicious circumstances at college; murder suspected.
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुस्महा के रहने वाले थे अजय यादव
विज्ञापन

महाविद्यालय की छत पर मिला प्रशिक्षक का शव, दाई ने देखा शव
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही स्थित विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक अजय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। शव महाविद्यालय की छत पर मिला। पिता केशव यादव ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महाविद्यालय परिसर में छात्राओं का हॉस्टल भी संचालित होता है। उसमें 7-8 छात्राएं रह रही थीं। गर्मी के कारण छात्राएं और हॉस्टल की दाई रात में छत पर सो रही थीं। छत पर अजय भी मौजूद था। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि भोर में लगभग तीन बजे उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। इससे घबराकर सभी नीचे अपने कमरों में चली गईं। सुबह जब दाई छत पर पड़े कपड़े उतारने पहुंची तो उसने अजय का शव देखा। उसके पैरों के पास ही पिस्टल पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहंची श्यामदेउरवां पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अजय का कमरा सील कर छात्राओं, प्रबंधन और अन्य लोगों से पूछताछ की। वहीं, शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन किसी अन्य संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अंकुर गौतम, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed