फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to suspend the municipal clerk on the charge of demanding bribe

Maharajganj News: घूस मांगने के आरोप में पालिका लिपिक को निलंबित करने के निर्देश

Sat, 05 Jul 2025 06:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Jul 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions to suspend the municipal clerk on the charge of demanding bribe
नौतनवा। साहब! बच्चियों का जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए नगर पालिका लिपिक एक हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। कई बार पालिका का चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

यह पीड़ा शनिवार को नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में नगर के राहुल नगर वार्ड निवासी विजय कुमार ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना को सुनाई। डीएम ने अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज को तत्काल नगर पालिका लिपिक रविकांत वर्मा को निलंबित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खरगबरवा निवासी संजू देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपनी भूमि पर निर्माण कार्य कराने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन सात साल बीतने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में कुल 183 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं अन्य के समाधान के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गईं। डीएम और एसपी ने मातहतों को समाधान दिवस में आए मामलों का गुण और दोष के आधार पर निश्चित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए, लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक रामदरस चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी नवनीत कुमार मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर टाइम पास कर रहे तीन अधिकारियों को चेतावनी

नौतनवा। तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मूल कार्य छोड़ कुछ अधिकारी सोशल मीडिया पर टाइम पास करते पाए गए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह, उपखंड अधिकारी वन विभाग लक्ष्मीपुर स्वतंत्र कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुर हेमंत कुमार मिश्रा को चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed