फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to send a letter to the government for termination of service of the absent doctor

Maharajganj News: गैर हाजिर डॉक्टर की सेवा समाप्ति के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश

Wed, 24 Dec 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Instructions to send a letter to the government for termination of service of the absent doctor
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जननी सुरक्षा योजना, मातृ–शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण में गर्भवती महिलाओं के वजन, हेमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, टीकाकरण, प्रसव, बच्चों के बीसीजी टीकाकरण, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच आदि की समीक्षा हुई। लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड जारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सीएचसी लक्ष्मीपुर में तैनात डॉ. विनय मल्ल लागातार छह माह से अधिक समय से अनुपस्थित रहने व नोटिस जारी होने बाद भी उपस्थित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने सेवा समाप्ति के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान योजना में शिथिलता बर्दाश्त स्वीकार्य नहीं है। जिलाधिकारी ने नौतनवा सीएचसी में जननी सुरक्षा, संस्थागत महिला प्रसव लक्ष्य से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमआईओआईसी को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे, स्टेट हाइवे और थानों पर पर अनिवार्य रूप से एंबुलेंस खड़ा करने का निर्देश दिया, ताकि दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल सेवा प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण प्रगति को बढ़ाने के लिए सुपरवाइजरों को क्षेत्र में भ्रमणशील करने का निर्देश देते हुए कहा कि भ्रमण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर को चिंह्नित किया जाए। कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में सुधार/प्रगति न बढ़ाने की दशा में सेवा समाप्ति की कार्रवाई करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed