फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to meter readers to issue accurate bills on time

Maharajganj News: मीटर रीडरों को समय से सही बिल निकालने के निर्देश

Sun, 14 Jun 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions to meter readers to issue accurate bills on time
नौतनवा तहसील में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दी चेतावनी
विज्ञापन

नौतनवा। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज यशपाल सिंह ने शनिवार को नौतनवा तहसील सभागार में समस्त क्षेत्रीय बिजली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व की वसूली में तेजी लाने एवं मीटर रीडरों को समय से सही बिल निकालने के निर्देश दिए। साथ ही रवैए में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह ने कहा कि विभिन्न पटलों के माध्यम से नौतनवा क्षेत्र में आए दिन बिल में गड़बड़ी होने एवं नियमित रूप से बिल न निकलने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। महीनों बाद एकाएक अधिक बिल आने के कारण उपभोक्ताओं को पैसा जमा करने में असुविधाएं हो रही हैं। यही कारण है कि लोग बिल जमा करने में कोई रुचि नहीं ले रहे और राजस्व में भी अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो रही। यह लापरवाही क्षम्य नहीं है। स्थानीय अधिकारियों को कार्यों की मॉनिटरिंग कर अधीनस्थों की कार्य स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर, उपखंड अधिकारी नौतनवा सतीश रावत व लक्ष्मीपुर मनेंद्र उपाध्याय, मीटर एसडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता मनीष प्रजापति, केशवराम, दीनानाथ शर्मा, भरत कुशवाहा, लाइनमैन दुर्गेश जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, गंगा प्रसाद, शत्रुघ्न कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed