फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to increase revenue collection to get incentives

Maharajganj News: इंसेंटिव प्राप्त करने के लिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश

Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions to increase revenue collection to get incentives
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को नगर निकायों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इंसेंटिव बेस्ड योजनाओं में इंसेंटिव प्राप्त करने के लिए राजस्व वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने घुघली, सिसवा बाजार सहित जिन निकायों में वसूली कम है, वे निकाय अपनी वसूली को बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रकार के लाइसेंस शुल्कों की प्राप्ति आदि के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोशालाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी गोशालाओं में पशुओं के लिए उचित इंतजाम और पोषाहार सुनिश्चित करें। बरसात में किसी भी गोशाला में जलभराव की स्थिति न पैदा हो। जिलाधिकारी ने डूडा के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम आवास 1.0 के लाभार्थियों की सूची निकायों से साझा करने का निर्देश दिया, ताकि उनका सत्यापन निकायों के स्तर पर कराया जा सके। उन्होंने पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed