फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to increase border vigilance and patrolling on footpaths

Maharajganj News: सीमा पर चौकसी और पगडंडियों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश

Wed, 03 Jun 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Instructions to increase border vigilance and patrolling on footpaths
- एसएसबी के डीआईजी ने सीमा पर सोनौली बॉर्डर का लिया जायजा
विज्ञापन

सोनोली। एसएसबी के डीआईजी गोरखपुर दीपक बर्नवाल ने भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली का जायजा लिया। सरहद से जुड़ी सुरक्षा और देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए चौकसी और पगडंडियों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने सीमा पर एसएसबी जवानों की चेकिंग को बहुत बारीकी से परखा और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी ली। सोनौली स्थित कंपनी गए। सीमा पर एसएसबी के चेकपोस्ट पर स्थानीय सुरक्षा अधिकारी, भारतीय पुलिस और नेपाल के सुरक्षा बल के साथ बातचीत कर पगडंडियों पर गश्त के दौरान ग्रामीणों से मिले और उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को नेपाल पुलिस जैसी काउंटरपार्ट एजेंसियों और भारत की तरफ लोकल पुलिस, इमिग्रेशन, कस्टम, आईबी, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन जैसी सिस्टर एजेंसियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने इस तरह कड़ी निगरानी और सिक्योरिटी चेक जारी रखने के साथ यात्रियों/टूरिस्टों की सुविधा और सोनौली ट्रेड और ट्रांजिंट रूट पर सामान के आयात-निर्यात को आसान बनाने का भी ध्यान रखा। इसके अलावा डीआईजी ने लोगों को नो मेंस लैंड को साफ रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सशस्त्र पुलिस एपीएफ के डीआईजी नेपाल दीपेंद्र कुंवर, डीएसपी नेपाल गोपी कृष्ण भट्टराई, डीएसपी दुर्गा बहादुर थापा, 22 वाहिनी द्वितीय कमांड अधिकारी नरेश कुमार, सहायक कमांडेट प्रिया यादव, जितेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर केसीएम त्रिपाठी, कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा, बेलहिया इंस्पेक्टर हरिराम दागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed