फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to ensure special care of sick animals

Maharajganj News: बीमार पशुओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश

Wed, 08 Apr 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure special care of sick animals
डीएम और सीडीओ ने अस्थायी गोआश्रय स्थल मदनपुरा का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल में कुल संरक्षित हैं 43 गोवंश, चारे की भी पर्याप्त व्यवस्था
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ मंगलवार को अस्थायी गोआश्रय स्थल मदनपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोआश्रय स्थल में संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे परिसर में छाया के लिए फलदार वृक्ष लगाए जाने तथा वर्षा ऋतु में परिसर को दलदली होने से बचाने के लिए घास रोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोआश्रय स्थल में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली, सभी क्रियाशील पाए गए। जिलाधिकारी ने बीमार गोवंश की जानकारी ली तो बताया गया कि एक गोवंश बीमार है, जिसका परीक्षण पशु चिकित्सक द्वारा किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बीमार पशुओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी मृत गोवंश के शव का गरिमापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कमजोर गोवंशों को पक्षियों के हमलों से बचाने हेतु गोवंश शेड के चारों ओर जाल लगवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोवंश शेड, पशु आहार कक्ष एवं भूसा कक्ष का निरीक्षण करते हुए संरक्षित गोवंश की संख्या की जानकारी ली। मिठौरा के खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि गोआश्रय स्थल में कुल 43 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा 106 कुंतल, पशु आहार 25 बोरी, चोकर 42 बोरी और साईलेज 5 बोरी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 750 डिसमिल भूमि में हरा चारा बोया गया है, जिससे कि पशुओं के लिए नियमित चारे की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गोआश्रय स्थल में 24 घंटे केयर टेकर की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान सोलर पैनल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से क्रियाशील पाई गईं। केयर टेकर मौके पर उपस्थित मिले तथा गोवंश की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed