फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to complete the mapping of voters on time

Maharajganj News: मतदाताओं की मैपिंग समय से पूर्ण करने का निर्देश

Thu, 04 Dec 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the mapping of voters on time
कम डिजिटाइजेशन वाले बूथों की सूची तैयार करें : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखिमा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गति को तेज करने का निर्देश दिया।
प्राथमिक विद्यालय में स्थापित बूथ संख्या 270 में कुल मतदाता 968 थे, जिनमें 632 का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है। बीएलओ सुमन ने बताया कि बूथ संख्या 271 पर कुल 1080 मतदाता पंजीकृत हैं, 617 का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। इसी प्रकार बूथ संख्या 272 की बीएलओ शशिकला ने बताया कि कुल पंजीकृत 1091 मतदाताओं में 772 के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है। बूथ संख्या 273 की बीएलओ पुष्पा गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि 1083 मतदाताओं में 701 के गणना प्रपत्र को डिजिटाइज किया जा चुका है। इसी प्रकार बूथ संख्या 274 पर 1106 मतदाताओं में 659 के फॉर्म के डिजिटाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है। उन्होंने मतदाताओं की मैपिंग को भी समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रेम प्रकाश पांडेय को निर्देशित किया कि कम डिजिटाइजेशन वाले बूथों की सूची तैयार करें। जिलाधिकारी ने गांव के पंचायत भवन में संचालित फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का भी अवलोकन किया। पंचायत सहायक ने बताया कि अब तक कुल 64 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है, जबकि कुल लक्ष्य 94 का है। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आई ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें अन्य लोगों को भी आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीडीओ परतावल संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल से सम्पर्क कर धान की डिलीवरी सुनिश्चित कराएं
महराजगंज। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने सबसे पहले सहकारी संघ खेमपिपरा का निरीक्षण करने पता चला कि 100 किसानों से 3,601 कुंतल धान की खरीद हुई थी। 94 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। केंद्र के गोदाम में क्षमता का शत–प्रतिशत भंडारण है।

अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी और जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि तुरंत मिल से संपर्क करके धान की डिलीवरी सुनिश्चित कराएं। इसके बाद उन्होंने बी पैक्स दरौली को देखा। यहां 64 किसानों से 2,340 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। सभी 64 किसानों का भुगतान हो चुका था। मौके पर रविन्द्र चौहान के फसल की तौल हो रही थी। अपर जिलाधिकारी ने बी पैक्स बेलवा टिकर में धान खरीद के काम को देखा। बेलवा टीकर में कुल 72 किसानों से 3,149 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। अपर जिलाधिकारी ने चेक लिस्ट के अनुसार किसानों के लिए सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed