फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to accountants to be cautious

Maharajganj News: लेखपालों को सतर्कता बरतने के निर्देश

Fri, 27 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Instructions to accountants to be cautious
महराजगंज। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने चारों तहसील क्षेत्रों में तैनात सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिले में भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

ऐसे में सभी लेखपालों को अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और जनसामान्य को समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ चौकियों पर गश्त तेज करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों पर लेखपालों को रात्रि निवास करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बाढ़ की संभावित स्थिति के बारे में जानकारी साझा करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed