{"_id":"6ab987b3b965d0579d03ea18","slug":"instructions-issued-to-withhold-the-honorarium-of-the-nichlaul-block-program-manager-due-to-negligence-in-vaccination-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185958-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीकाकरण में लापरवाही पर निचलौल ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक का मानदेय रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीकाकरण में लापरवाही पर निचलौल ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक का मानदेय रोकने के निर्देश
विज्ञापन
-निचलौल-पनियरा में धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
-कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश
महराजगंज। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निचलौल में टीकाकरण की खराब प्रगति और एएनएम द्वारा यू-विन पोर्टल पर विवरण दर्ज नहीं किए जाने पर डीएम ने संबंधित ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान डीएम ने कम प्रगति वाले क्षेत्रों में जिम्मेदारी तय कर सुधार कराने को कहा। बैठक में गैर संचारी रोगों की जांच और उपचार की समीक्षा की गई। पनियरा, निचलौल और नौतनवा में उपचार की प्रगति कम मिलने पर डीएम ने चिह्नित लाभार्थियों का उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही जांच का दायरा बढ़ाने और कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने को कहा।
जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। डीएम ने पात्र लाभार्थियों को योजना का भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु के मामलों की अनिवार्य रूप से प्रभावी रिपोर्टिंग करने को कहा। निचलौल और लक्ष्मीपुर में शल्य प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
नियमित टीकाकरण की समीक्षा में निचलौल और पनियरा की प्रगति कम मिली। डीएम ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को दोनों क्षेत्रों में प्रत्येक सप्ताह जाकर टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करने के निर्देश दिए। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर एएनएम को आवश्यक दवाओं और सामग्री के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा। टीकाकरण की कार्ययोजना ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और लेखपाल को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना में धानी, पनियरा, सदर और बृजमनगंज के लाभार्थियों का आधार आधारित सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से अंत:रोगी विभाग में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा।
डीएम गौरवा सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए। कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए सुधार सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।