{"_id":"685e8e81edb6a27f1602fd50","slug":"instructions-for-installing-cctv-cameras-in-school-buses-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152995-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
Fri, 27 Jun 2025 05:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को जिले में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों की गहन जांच की और वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। साथ ही 107 दो पहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस ने स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर गैस किट की उपलब्धता की जांच की गई। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और पर्याप्त मात्रा में प्राथमिक उपचार किट साथ रखने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान स्कूली बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, एक बाइक को सीज किया गया। विशेष रूप से, तीन बाइक चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ प्रत्येक बाइक पर 10 हजार रुपये का चालान किया गया। संवाद