फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for filling rat holes and rain cuts

Maharajganj News: रैटहोल और रेनकट भरने के निर्देश

Mon, 23 Jun 2025 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Jun 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Instructions for filling rat holes and rain cuts
महराजगंज/पनियरा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को पनियरा क्षेत्र में जर्दी डोमरा तटबंध का निरीक्षण किया। रैटहोल और रेनकट की स्थिति की समीक्षा कर भरने के निर्देश दिए। भोराबारी, लक्ष्मीपुर, औरैया, हरखपुरा, डोमरा और अकटहवा ग्राम में तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अनुरक्षण कार्य भी देखे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम लक्ष्मीपुर में बाढ़ स्टोर और बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और बाढ़ के दृष्टिगत भंडारित वस्तुओं की जानकारी ली। उन्होंने पूरे क्षेत्र में तटबंधों की संख्या और लंबाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बताया कि क्षेत्र में कुल 05 तटबंध हैं, जो लगभग 36.5 किमी की लंबाई में नदी के किनारे स्थित गांवों की बाढ़ से सुरक्षा करते हैं। जिलाधिकारी ने लेखपाल से नावों, नाविकों और गोताखोरों की सूची के विषय में पूछा और निर्देशित किया कि सूची की एक कॉपी बाढ़ चौकी पर एक तहसील में और एक अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नाविकों और गोताखोरों से नियमित संपर्क में रहें। उन्होंने आपदा मित्र के बारे भी जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि कुल 12 प्रशिक्षित आपदा मित्र हैं। जिलाधिकारी ने ग्राम औरैया में चल रहे जिओ ट्यूब और जिओ बैग के माध्यम से तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य को देखा और कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तटबंधों पर खड़ंजों के बिछाने के कार्यों को देखा और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
डोमरा गांव में विद्युत तारों के तटबंध के निकट होने पर विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए तारों को ऊंचा कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। उन्होंने यहां ग्रामीणों से बात कर तटबंध सुदृढ़ीकरण के कार्यों के बारे में भी पूछा। सभी ने कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों को समय पर पूरा करें। रैटहोल और रेनकट को समय पर भरवा दें। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर सभी तैयारियों को पूर्ण रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed