{"_id":"66b16173a7cda08aec013424","slug":"instructed-to-issue-show-cause-notice-to-all-secretaries-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128429-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सभी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सभी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया
Tue, 06 Aug 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र पंचायत पनियरा की बैठक ब्लाॅक के नवनिर्मित सभागार में हुई। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई। इनके स्थान पर बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों को नसीहत दी कि जिनको जनता ने जिम्मेदारी दी है, उनको बैठकों में आने दें। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने उन्हें आरक्षण के तहत व्यवस्था दी। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों को उठाने दें।
ब्लाॅक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में शिलापट्ट लगाने की फाइल को विलंब करने के बावत खंड विकास अधिकारी को सभी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में वाहन स्टैंड पर यात्री प्रतिक्षालय बनाने का प्रस्ताव दिया। साथ ही उपस्थित सदस्यों से सार्वजनिक स्थान पर सामुदायिक शौचालय बनाने का प्रस्ताव भी देने की बात कही।
सदन को खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय ने क्षेत्र पंचायत में बीते वर्ष हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा दिया और इस वर्ष होने वाले कार्यों की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार, एबीएसए शिवकुमार, सीडीपीओ दीनानाथ द्विवेदी, पशु चिकित्साधिकारी अतुल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी रमेश चंद्र, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद आदि ने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान सतीश सिंह, श्रवण गुप्ता, भागीरथी, सदानंद वर्मा, जनार्दन सिंह, ओमप्रकाश, राममिलन निषाद, डीएन गुप्ता, सुनील पासवान मौजूद रहे।