{"_id":"6ae6584d5be04c50fb0d327c","slug":"installation-of-sms-and-reapers-in-combine-harvesters-is-mandatory-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-188331-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पराली जली तो बीट सिपाही और लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पराली जली तो बीट सिपाही और लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
निचलौल। खेतों में पराली जलाने की घटना सामने आने पर अब किसानों के साथ संबंधित क्षेत्र के बीट सिपाही और हल्का लेखपाल की भी जवाबदेही तय की जाएगी। पहले बीट सिपाही और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद जांच में दोषी पाए जाने पर किसान पर जुर्माना लगाया जाएगा।
शनिवार को निचलौल तहसील सभागार में आयोजित बैठक में उप कृषि निदेशक संजीव कुमार ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से खेतों में मौजूद मित्र कीट नष्ट होते हैं और मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। इससे किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ता है। फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखी जा सकती है।
उन्होंने कंबाइन मशीन मालिकों को निर्देश दिया कि मशीनों में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगवाना अनिवार्य है। एसएमएस लगे होने के बावजूद उसे चालू नहीं रखने पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिन मशीनों में एसएमएस की व्यवस्था नहीं है, उनमें रीपर लगाना जरूरी होगा। बिना एसएमएस और रीपर के कंबाइन मशीनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। कटाई के बाद अवशेषों का प्रबंधन करने के बाद ही मशीन खेत से बाहर निकाली जाए।
विज्ञापन
एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि 15 सितंबर से सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की निगरानी की जा रही है। ऐसे में घटना छिपाना संभव नहीं है। उन्होंने ग्राम प्रधानों और कोटेदारों के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि दो से पांच एकड़ तक कृषि भूमि में पराली जलाने पर 15 हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। बैठक में सीओ रविंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कंबाइन मशीन मालिक और किसान मौजूद रहे।