{"_id":"5adb91a44f1c1b3c0a8b5e3d","slug":"inspection-of-the-great-drain-by-cleaning-the-drone-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से महाव नाले के सफाई का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से महाव नाले के सफाई का किया निरीक्षण
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से महाव नाले के सफाई का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगदवां (महराजगंज)।शासन के निर्देश पर शनिवार की शाम लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने महाव नाले की सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण ड्रोन कैमरे से किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने नेपाल बार्डर पर झिंगटी से लेकर जंगल तक करीब 15 किलोमीटर महाव नाला सिल्ट सफाई कार्य का नाले के ऊपर ड्रोन उड़ाकर निरीक्षण कर फोटोग्राफ भी लिया।
एक करोड़ नवासी लाख रुपये की लागत से महाव नाले में झिंगटी से सगरहवां जंगल तक 10 किलोमीटर सिल्ट की सफाई कराई जा चुकी है। जंगल के अंदर 39 लाख से जंगल के अंदर महाव नाले का सफाई कार्य हुआ है। पिछले सप्ताह जिलाधिकारी अमर नाथ उपाध्याय ने महाव नाले का जंगल के अंदर व बाहर निरीक्षण कर सिल्ट सफाई कार्य पर असंतोष जताया था। अधिकारियों को इसकी जांच का निर्देश भी दिया था। सिंचाई खंड दो के अभियंता राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि लखनऊ से आयी तीन सदस्यीय टीम ने नाले के ऊपर ड्रोन से सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया। ताकि सिल्ट सफाई से पहले और बाद में हुए बदलाव के बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।