{"_id":"6756036140bef166330ec75a","slug":"inspection-of-health-centers-salary-of-a-staff-nurse-stopped-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-137685-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, एक स्टाफ नर्स का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, एक स्टाफ नर्स का वेतन रोका
Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को एक सीएचसी और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी रुदलापुर में एक स्टाफ नर्स को अनुपस्थित मिली। सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स बिंदू का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने संबंधित नर्स से दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने पीएचसी हरिहरपुर का निरीक्षण किया। जहां पर आरोग्य मेले में संबंधित डाॅक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। सीएमओ ने इसके बाद सीएचसी सिसवा का निरीक्षण किया। जहां सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। अस्पताल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था देख उन्होंने वहां के अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उपकेंद्र चिउटहा का निरीक्षण किया। वहीं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी सिंह ने पीएचसी कोहड़वाल और जहदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचने वाले एक एक मरीजों को पूछताछ किया।