फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   inspection

बीडीओ को चेतावनी, पंचायत सचिव पर कार्रवाई

Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
inspection
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेहरी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अमरनाथ उपाध्याय। - फोटो : MAHARAJGANJ
बीडीओ को चेतावनी, पंचायत सचिव पर कार्रवाई
विज्ञापन

तकनीकी सहायक ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने गुरुवार को सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेहरी के महलगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य व शिक्षा की भी गुणवत्ता देखी। उन्होंने मौके पर गैरहाजिर मिले ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम सागर पटेल के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बिना इस्टीमेट के कार्य कराने वाले तकनीकी सहायक अशोक कुमार को ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्देश दिया। कर्मचारियों पर नियंत्रण न होने के आरोप में खंड विकास अधिकारी सविन्द्र सिंह को उन्होंने चेतावनी भी दी।

डीएम जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे तो वहां पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम सागर पटेल गैरहाजिर मिले। विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत 2.86 लाख से प्लास्टर व टाइल्स का काम कराया जा रहा था। जिसका इस्टीमेट तकनीकी सहायक द्वारा नहीं प्रस्तुत किया गया। इस पर डीएम ने बीडीओ को ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक के संपूर्ण कार्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देश दिया। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने जब विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की तो कुछ बच्चों ने सही तो कुछ ने प्रश्न का गलत जवाब दिया। इस पर उन्होंने शिक्षकों को हिदायत दी कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारें अन्यथा प्रोन्नति के साथ ही वेतन वृद्धि भी बाधित कर दी जाएगी। डीएम ने कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों से विज्ञान संबंधी प्रश्न पूछा तो विद्यर्थियों ने सही उत्तर दिया। इस पर शिक्षिका पल्लवी राय के कार्यों की सराहना की। वहीं, सामाजिक विज्ञान व हिंदी संबंधी प्रश्नों का सही उत्तर विद्यार्थी नहीं दे सके। इस पर डीएम ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों से संवाद बढ़ाएं। उन्होंने शिक्षकों से यह भी कहा कि यह जानकारी करें कि बच्चों को जो पढ़ाया जा रहा है उसकी उन्हें पूरी जानकारी हो रही है अथवा नहीं। कहा कि बच्चों के साथ संवाद व संपर्क बढ़ाने से बच्चों की कार्य क्षमता बढ़ेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed