{"_id":"5d59a30d8ebc3e896e591339","slug":"inspection-maharajganj-news-gkp318093495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस ने ली एईएस व तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस ने ली एईएस व तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में मरीजों की जांच करते सीएमएस।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एईएस व तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की ली जानकारी
सीएमएस ने जेई-एईएईस और संक्रामक रोग वार्ड का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने रविवार को जिला अस्पताल के जेई-एईएस और संक्रामक रोग वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान संक्रामक रोग वार्ड में 19 और जेई-एईएस वार्ड में एईएस के चार मरीज भर्ती मिले। उन्होंने सभी स्टाफ नर्सों को वार्ड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई रखने की हिदायत दी।
संक्रामक रोग वार्ड में भर्ती मरीज प्रिया की जांच के दौरान परिजनों ने सीएमएस को बताया कि एक माह पहले खसरा हुआ था। जिसके कुछ दिन बाद तेज बुखार आने लगा। नजदीक के डॉक्टर से दवा लेने पर कोई राहत नहीं मिली। जिला अस्पताल के डॉक्टर को दिखाने आने पर यहां भर्ती कर लिया गया। उन्होंने इसी वार्ड में अनुराधा, अंकित आदि मरीजों की जांच कर परिजनों से सेहत में सुधार के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने वार्ड में मरीज के साथ एक व्यक्ति के रहने का निर्देश दिया। स्टॉफ नर्स को हिदायत दी कि वार्ड से अतिरिक्त लोगों को बाहर निकालें। इसके बाद उन्होंने जेई-एईएस वार्ड में भर्ती एईएस से पीड़ित मरीज अनुपमा, अंकिता, सत्यम, अर्चिता आदि की जांच की। साथ ही वार्ड में मौजूद स्टॉफ नर्स को आवश्यक निर्देश दिया।