फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   inspection in nodal officer 16 to 18 july

16 से 18 तक निरीक्षण करेंगे नोडल अधिकारी

Sat, 11 Jul 2020 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
inspection in nodal officer 16 to 18 july
अब 16 से 18 जुलाई के बीच निरीक्षण करेंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन

जिम्मेदारों की बैठक लेकर सामुदायिक शौचालयों की करेंगे समीक्षा
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के नोडल अधिकारी केएस अवस्थी अब 16 से 18 जुलाई के बीच महराजगंज व कुशीनगर जिले के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।

मिशन के जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय ने बताया कि गरीब रोजगार कल्याण योजना के अतंर्गत 31 जिलों के लिए शासन ने 11 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पहले इन अधिकारियों को 10 से 12 जुलाई के बीच जिलों में पहुंचकर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति को देखना था, मगर अपरिहार्य कारणों से इनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अब ये अधिकारी 16 से 18 जुलाई के बीच में संबंधित जिलों में पहुंचकर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति को देखेंगे तथा जिम्मेदारों के साथ बैठक करते हुए निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर मिशन निदेशक कार्यालय को भी सौंपेंगे। प्रत्येक जिम्मेदारों को न्यूनतम 10 शौचालयों का निरीक्षण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed