फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inspected the ground reality of the system; ordered the cleaning of drains and issued instructions for water drainage.

Maharajganj News: व्यवस्था की हकीकत परखी, नालों की सफाई करा जलनिकासी के निर्देशे

Sun, 19 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Inspected the ground reality of the system; ordered the cleaning of drains and issued instructions for water drainage.
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग पर हाईडिल तिराहे और नवीन मंडी मोड़ के पास हुए जलभराव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नालों की सफाई कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में जलभराव है, वहां जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बता दें कि बारिश से शहर में हुए जलभराव की समस्या के संबंध में शनिवार को अमर उजाला ने शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।चार दिन से हो रही बारिश के कारण शहर में मुख्य मार्ग समेत कांशीराम आवास, थरौली, आजादनगर समेत कई मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया है। वहीं, सरोजनीनगर की निर्माणाधीन सड़क जलभराव के कारण नाले में बदल गई है। शहर के मुख्य मार्ग किनारे बना नाला सड़क से ऊंचा होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव और कीचड़ के बीच लोग आवागमन करने को मजबूर दिखे। जबकि पैदल राहगीर और खरीदारों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। शनिवार को नौगढ़ तहसील में समाधान दिवस से वापस लौट रहे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शहर के मुख्य मार्ग किनारे जलभराव को देख गाड़ी रोक दी और नगर पालिका सिद्धार्थनगर के ईओ अजय कुमार सिंह को मौके पर तलब कर लिया। उन्होंने ईओ को बिना हीलाहवाली किए जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed