फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent child dies due to electric shock while playing

Maharajganj News: खेलने के दौरान बिजली का तार मुंह में डाला, करंट से मासूम की मौत

Fri, 08 Mar 2024 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Mar 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to electric shock while playing
घटना से परिवार में मचा कोहराम, एलकेजी में पढ़था था मासूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/भिटौली।
छह साल के एक बच्चे ने खेलते-खेलते बिजली का तार मुंह में डाल लिया, तभी बिजली आ गयी और करंट का तेज झटका लगने से वह बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई। घटना भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे की है।

जानकारी के अनुसार, धर्मपुर चौराहा निवासी मनोज जायसवाल घर में ही किराने की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। शुक्रवार शाम को एलकेजी में पढ़नेवाला छह साल का उनका छोटा बेटा अंकुश घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान उसने दुकान में बल्ब जलाने के लिए लगे तार को पकड़ लिया और एक सिरा मुंह में डाल लिया। तभी बिजली आ गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे महराजगंज जिला चिकित्सालय ले गए जहां उसे उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed