फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent child dies after being hit by a tractor

Maharajganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

Sun, 19 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by a tractor
धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव में रविवार की देर शाम खेत में परिजनों के साथ गई चार वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घोरांग गांव निवासी की राम मिलन की चार वर्षीय बेटी सुंदरी अपने पिता के साथ खेत में गई थी। वहां पर धान को कंबाइन मशीन से काटने के बाद ट्रॉली पर लादा जा रहा था। बच्ची ट्रैक्टर के पीछे खेल रही थी। उसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर बैक किया, जिसकी चपेट में सुंदरी आ गई। पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से कोहराम मच गया। एसओ जेपी दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed