फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent child dies after being hit by a pickup

Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत

Wed, 15 Apr 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by a pickup
घटना की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जुटा रही है जानकारी
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरौलिया ग्राम पंचायत के सेमरहवा गांव में एक मासूम मंगलवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। दुर्घटना में मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरौलिया के सेमरहवां गांव निवासी लवकुश का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र अवनीश शाम को खेलते हुए सड़क पर आ गया। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। परिजन आनन-फानन में बालक को सीएचसी बृजमनगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बृजमनगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed