{"_id":"6425e0c5628dc9b1d30419f4","slug":"injured-youth-died-maharajganj-news-c-7-1-105873-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Fri, 31 Mar 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
निचलौल-चिउटहा मार्ग पर 28 मार्च को हो गई थी दो बाइकों में भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-चिउटहा मार्ग पर सिधावे गांव के पास 28 मार्च की शाम को हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए थे। गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई। दूसरे घायल युवक की भी हालत नाजुक बनी हुई है।
बरगदही निवासी राधेश्याम का इकलौता बेटा कन्हैया मौर्या (18) 28 मार्च की शाम को किसी कार्य के लिए बाइक से निचलौल की ओर जा रहा था। इसी बीच सामने की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक मनीष (18) निवासी पचमा की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक कन्हैया और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। कन्हैया मौर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष के स्वास्थ्य में भी सुधार नहीं हो रहा है। कन्हैया की मौत से परिवार सदमे में है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।