{"_id":"6591673eb1b422e41809b7e6","slug":"injured-in-fight-dies-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12864-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत
Sun, 31 Dec 2023 06:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 31 Dec 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। भेड़ियारी गांव में जमीनी रंजिश को लेकर बीते दिनों दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, भेड़ियारी गांव में 25 नवंबर शाम करीब पांच बजे जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष के श्रीकिशुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी से उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी रिंकी देवी, मनोज चौधरी तथा दो अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच घायल श्रीकिशुन यादव की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।