फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information received about link position holding and aiming of 22 rifle.

Maharajganj News: 22 राइफल की लिंक पोजीशन होल्डिंग, लक्ष्य साधने के बारे में मिली जानकारी

Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Information received about link position holding and aiming of 22 rifle.
महराजगंज। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में 102 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कैंप कमांडेंट कर्नल अखिलेश मिश्रा ने किया। कैंप में व्याख्यान कक्षाओं में पॉइंट 22 राइफल की लिंक पोजीशन होल्डिंग, लक्ष्य साधने के बारे में सेवा के जवानों ने प्रशिक्षण दिया। मैप, कंपास एवं रेडियो सेट के प्रयोग की जानकारियां भी दी गई। क्वार्टर गार्ड के कैडेट्स ने शस्त्रों के साथ अपने कैंप कमांडेंट को सलामी दी।
विज्ञापन

कर्नल मिश्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन की तैयारी में लगे सूबेदार बसप्पा एवं हवलदार रामबाबू, कैरेट को शाबाशी दी। अनेकता में एकता की मिसाल थीम पर फ्लैग एरिया का निरीक्षण कमांडेंट कर्नल मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मानसिंह ने करते हुए बताया कि कैंडेट की यह बहुत सुंदर तथा वास्तविक प्रस्तुति है। विश्व में भारत इसका सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन

10 दिवसीय कैंप में हर पहलू का निरीक्षण दोनों सैन्य अधिकारियों द्वारा किया गया लाइन लेआउट का निरीक्षण करते हुए यह बताया गया कि कैडेट्स को प्रतिदिन उनके रहने खाने व नित्य क्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए इसका प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस क्रम में इसका निरीक्षण संपन्न किया गया। कैडेट्स के शैक्षिक उन्नयन के लिए अल्फा ब्रैवो चार्ली एवं डेल्टा कंपनियों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। एनसीसी अधिकारी आदित्यनाथ शुक्ला, सर्वजीत सिंह, अनिल प्रजापति, राकेश साहनी की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। समसामयिक घटनाएं, इतिहास, अध्ययन सामान्य, ज्ञान सहित ऑडियो साउंड पर आधारित प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सूबेदार आरके राठी, ट्रेनिंग जेसीओ केपी साहू, नायब सूबेदार हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed