{"_id":"6532d9e058e44b75f809cae4","slug":"information-on-testing-the-quality-of-petrol-and-diesel-given-to-students-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8065-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विद्यार्थियों को दी गई पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता परखने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विद्यार्थियों को दी गई पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता परखने की जानकारी
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर जाकर विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुद्रपुर शिवनाथ कोल्हुई के छात्र छात्राओं ने पेट्रोल पंप पर जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्हें डीजल-पेट्रोल की गुणवत्ता जांचने की जानकारी दी गई।
प्रबंधक अजय रामचंद्रन ने बताया कि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात के नियमों को पालन करने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद विद्यार्थियों ने पेट्रोल पंप पर जाकर वहां आने वाले लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया है। हेलमेट लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया। संकल्प दिलाया गया कि भविष्य से बगैर हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएंगे।
मुड़ते समय संकेतक लाइट का इस्तेमाल करेंगे। सड़क पर स्टंट न करें और गलत दिशा में वाहन न चलाएं। सड़क पर अपने बाएं तरफ वाहन चलाएं और दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को जाने दें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस दौरान अमित दूबे, अजय, अंजली, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --