फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information given to supervisors regarding census

Maharajganj News: लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से एसपी घायल

Thu, 23 Apr 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Information given to supervisors regarding census
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जनसुनवाई के बाद अपने चैंबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी अचानक हादसे का शिकार हो गए। उनके पीछे दीवार पर लगा लकड़ी का सजावटी स्ट्रक्चर अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।
घटना दोपहर 2:15 बजे की बताई जा रही है। एसपी अपने कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वर्ष 2023 में लगाया गया लकड़ी का स्ट्रक्चर दीवार से उखड़कर सीधे उनके सिर पर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल एसपी को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि एसपी के सिर में चोट आई है, लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एसपी का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। उस समय क्राइम मीटिंग में शामिल होने आए कई थानेदार भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed